फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The darbar will close 29

29 को राजधानी जम्मू में बंद हो जाएगा दरबार

Wed, 20 Apr 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 20 Apr 2016 09:55 PM IST
सार

  • 25 अप्रैल को रवाना होंगी एडवांस पार्टियां, श्रीनगर में 9 मई को सजेगा दरबार 
  • 30 अप्रैल, एक, सात एवं आठ मई को दरबार मूव कर्मचारी होंगे रवाना

विज्ञापन
The darbar will close 29
दरबार मूव की तैयार‌ियां शुरू - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

रियासत सरकार की शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार 29 अप्रैल को बंद हो जाएगा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 9 मई को दरबार सजेगा। दरबार मूव की एडवांस पार्टियां 25 अप्रैल को श्रीनगर रवाना होंगी। 
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन विभागों में सप्ताह में पांच दिन काम होता है वे 29 अप्रैल को काम करने के बाद बंद हो जाएंगे। छह दिन काम करने वाले विभाग 30 अप्रैल को बंद होंगे। 25 अप्रैल को श्रीनगर के लिए रवाना होने वाली एडवांस पार्टियों में एक गजटेड अधिकारी और चार से पांच मुलाजिम होंगे।
विज्ञापन


ये श्रीनगर पहुंचकर सारे रिकार्ड रिसीव करेंगे। सभी विभागों को यह अच्छी तरह सुनिश्चित करना होगा कि सभी बक्सों में ताले लगें और उनकी चाबियां एडवांस पार्टियों को मिल जाएं। नागरिक सचिवालय के एसएसपी सिक्योरिटी को डिफाल्टर विभागों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को देने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरटीसी को यह हिदायत दी गई है कि वे कश्मीर आधारित कर्मचारियों के लिए 30 अप्रैल व एक मई तथा जम्मू आधारित कर्मचारियों के लिए सात व आठ मई को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध कराए। एसआरटीसी की ओर से कर्मचारियों को एडवांस में टिकट 20 अप्रैल से नागरिक सचिवालय तथा एसआरटीसी के बुकिंग काउंटर से दिए जाएंगे।

कानवाय के साथ मोबाइल वर्कशाप भी रहेगा

The darbar will close 29
जम्मू स्थ‌ित सच‌िवालय - फोटो : FILE PHOTO
एसआरटीसी श्रीनगर तक रिकार्ड की शिफ्टिंग के लिए ट्रक भी उपलब्ध कराएगा। विभागों को ट्रकों का किराया तथा पैकिंग चार्ज के मद में एडवांस राशि लेने को कहा गया है। ट्रकों को अंतिम कार्यदिवस पर शाम पांच बजे के बाद नागरिक सचिवालय में जाने की अनुमति होगी।

ट्रक 30 अप्रैल को कानवाय के रूप में श्रीनगर जाएंगे। इस दौरान एक क्रेन, दो खाली ट्रक और बस भी कानवाय के साथ रहेंगे ताकि किसी भी ब्रेकडाउन की स्थिति में कर्मचारियों को परेशानी न हो। कानवाय के साथ मोबाइल वर्कशाप भी रहेगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी छुट्टी मूव वाले दिन को जोड़ते हुए नहीं मिलेगी। संबंधित प्रशासनिक सचिव अवकाश स्वीकृत करेंगे। कोई भी कर्मचारी आवंटन आदेश के बिना सरकारी आवास न ले। दरबार मूव कार्यालय का समय नागरिक सचिवालय में सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तथा नागरिक सचिवालय के बाहर वाले विभागों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed