{"_id":"718d9db9546d8da6ad731d26db7a0c2c","slug":"the-children-were-administered-two-drops-of-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिलाई गईं जिंदगी की दो बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पिलाई गईं जिंदगी की दो बूंदें
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Mon, 23 Feb 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले भर में पांच साल तक की आयु के बच्चों को जिंदगी की बूंदें पिलाई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में गैरसरकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी योगदान दिया। वहीं इस बार ज्यादा ध्यान कंडी और पहाड़ी गांवों पर दिया जा रहा, ताकि कोई भी बच्चा छूटे नहीं।
विज्ञापन
जिले के सांबा, रामगढ़ व पुरमंडल आदि में लगभग पचास हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य अधिकारी डा. अंजू बाला ने बताया कि जिले में कुल 51856 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। करीब 80 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई। डीसी शीतल नंदा ने रामगढ़ हेल्थ सेंटर में दवा पिलाई।
विज्ञापन
सीएमओ डा. करतार चंद, बीएमओ रामगढ़ डा. बीएल चौधरी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे। डिप्टी कमिश्नर ने अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने की हिदायत दी। बीएमओ ने बताया कि पीएचसी रामगढ़, आपातकालीन अस्पताल विजयपुर, पीएचसी गुड़ा सलाथिया, पीएचसी नंदपुर सहित 25 सब सेंटरों के तहत आने वाले गांवों में 94 पोलियो बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
इनमें 15 हजार के करीब बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। रामगढ़ में पल्स पोलियो का पहला चरण सफल रहा है। डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स, आशा वर्कर्स सहित 384 कर्मियों ने योगदान दिया। मोबाइल टीमों ने भी घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियो की बूंदें पिलाईं।