{"_id":"59e6244a4f1c1b59678b6759","slug":"the-business-boards-candle-the-name-of-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुरः व्यापार मंडल ने जलाए शहीदों के नाम के दीये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुरः व्यापार मंडल ने जलाए शहीदों के नाम के दीये
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
हर वर्ष की तरह व्यापार मंडल की तरफ से दिवाली के उपलक्ष्य में गोल मार्केट में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीसी रविंद्र कुमार, विधायक पवन कुमार गुप्ता व एसएसपी रईस मुहम्मद भट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने शहीदों के नाम का दीया जलाया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसके बाद मस्तोगी डू के खिलाड़ियों ने अपने करतब दिखाकर सभी में देशभक्ति का जज्बा जगाया। इसके बाद सिद्धि विनायक एकेडमी के कलाकारों ने नृत्य पेश कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहां पर मौैजूद दर्शकों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। इसके अलावा युवाओं ने देशभक्ति के गीत सुनाएं, जिससे सभी भावुक हो गए।
विज्ञापन
हर तरफ गीतों से माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके बाद सभी ने शहीदों के नाम का दिया जलाया। इस मौके पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद व व्यापार मंडल के सदस्यों, शहर के लोगों व बच्चों ने शहीदों के नाम का दीया जला कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि कोई भी त्योहार हो, शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र वरमानी, अनिल बसंदी, संजीव, सेवानिवृत्त कर्नल जुनेजा सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन