फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The BJP's electoral preparations start today

रियासती चुनाव के लिए भाजपा आज से फूंकेगी जान

Thu, 31 Jul 2014 02:03 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
The BJP's electoral preparations start today

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा की प्रदेश में परिवर्तन रैलियों का सिलसिला 31 जुलाई वीरवार से शुरू होगा। इसकी शुरूआत पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री मदन मोहन मित्तल की सांबा और विजयपुर में रैली से होगी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महासचिव बाली भगत का कहना है कि 31 जुलाई से परिवर्तन यात्राएं शुरू होंगी। इन यात्राओं के माध्यम से जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में हवा बनाने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री के बाद दो अगस्त को मध्य प्रदेश के मंत्री सरताज सिंह का दौरा कालाकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू होगा। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी 19 अगस्त को जम्मू आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन 44 का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा

The BJP's electoral preparations start today
यहां पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम होगा। वीरवार को परिवर्तन यात्रा के तहत रियासत में आने वाले अन्य केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्रियों के दौरे के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।


पार्टी नेताओं के अनुसार साल के आखिरी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा इस बार मिशन 44 प्लस के लक्ष्य को लेकर चल रही है।

इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित प्रदेशों के मंत्रियों के राज्य में दौरे करवाकर पार्टी के पक्ष में हवा बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed