मोदी की रैली से पहले बड़ी घुसपैठ की साजिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात नवंबर को श्रीनगर में प्रस्तावित रैली से ठीक पहले आतंकियों ने बड़ी घुसपैठ की साजिश रची है। एलओसी तथा आईबी पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।
खुफिया एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि मोदी की रैली से पहले आतंकी घुसपैठ कर रियासत में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसके चलते आईबी से लेकर एलओसी तक सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को गुरेज सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश किए जाने के पुख्ता इनपुट मिले हैं। लगभग तीन साल पहले गुरेज के किशनगंगा प्वाइंट से घुसपैठ के दौरान नौ आतंकी मार गिराए गए थे।
बौखलाए हैं आतंकी
पिछले दिनों लश्कर के टाप कमांडर अबू कासिम के मारे जाने के बाद से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। बौखलाहट इस वजह से भी है कि इस बीच सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इतनी सख्ती बरती गई है कि आतंकी न केवल मारे जा रहे हैं, बल्कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में भी सफल नहीं हुए हैं।
इसके चलते मोदी की रैली से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा कश्मीर की जनता को भड़काकर माहौल खराब किए जाने की कोशिश करने भी पुख्ता सूचना मिली है।