फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The all party delegation will meet in Delhi now

राजनाथ बोले- हिंसाग्रस्त कश्मीर के लिए जल्द तैयार होगा एक्शन प्लान

Mon, 05 Sep 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 05 Sep 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
The all party delegation will meet in Delhi now
जम्मू में पत्रकारों से बात करते गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
कश्मीर हिंसा की जमीनी हकीकत जानने दिल्ली से घाटी के दौरे पर आई सर्वदलीय समिति ने सोमवार को जम्मू में विभिन्न संगठनों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गृहमंत्री ने जल्द कश्मीर में शांति बहाली बात कही।
विज्ञापन


दिल्ली वापस लौटने से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में दोबारा सर्वदलीय समिति की बैठक होगी और कश्मीर पर भविष्य के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों ने जम्मू और श्रीनगर के कई इलाकों का दौरा किया और जल्द ही वे लद्दाख संभाग का भी दौरा करेंगे और वहां के लोगों की भी समस्या को सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अलगाववादियों में कश्मीरियता नहीं'

The all party delegation will meet in Delhi now
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
वहीं इससे पहले श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समिति के सामने सैकड़ों लोगों ने अपनी बात रखी। सभी की यही इच्छा थी कि कश्मीर के हालात सुधरने चाहिए। अगलाववादियों द्वारा बातचीत की पेशकश ठुकराए जाने के पर गृहमंत्री ने कहा कि हुर्रियत ने कल जो किया वो कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसनियत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, हमें उम्मीद है जल्द ही कश्मीर में शांति बहाल होगी। हम उन सभी से संविधान के दायरे में बात करने को तैयार हैं जो कश्मीर में शांति चाहते हैं। उन्होंने अलगाववादियों पर तंज कसते हुए कहा कि बातचीत के लिए हमारे दरवाजों के साथ रोशनदान भी खुले हुए हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि अपने पिछले दौरे के दौरान मैंने कश्मीर में पेलेट गन के विकल्प को लाने की बात की थी और अब घाटी में हिंसा के दौरान पावा शेल के प्रयोग को अनुमति दे दी गई है। घाटी में हिंसा से निपटने के लिए एक हजार पाव सेल कश्मीर आ चुके हैं। अब हिंसा के दौरान किसी की भी जान नहीं जाएगी।

उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। पाकिस्तान से बातचीत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी बातचीत को देश के बाहर ले जाने की बात नहीं करें।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विरोध

The all party delegation will meet in Delhi now
प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों के अलगाववादियों से मिलने की कोशिश और उन्हें बैरंग लौटाए जाने से जम्मू में जबर्दस्त उबाल रहा। प्रतिनिधिमंडल को लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

कन्वेंशन सेंटर में प्रवेश कर रहे काफिले के समक्ष लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने कन्वेंशन सेंटर के गेट पर चढ़कर प्रदर्शन किया। बाद में इन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया गया।  

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का काफिला दोपहर दो बजे जैसे ही गेस्ट हाउस में प्रवेश कर रहा था तो वहां पहले से तिरंगा तथा हाथों में तख्तियां लिए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ओवैसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई।

अलगाववादियों के खिलाफ नारेबाजी

The all party delegation will meet in Delhi now
जम्मू में समिति का विरोध - फोटो : Amar Ujala
बाद में जब काफिला गेस्टहाउस के रास्ते कन्वेंशन सेंटर पहुंच गया तो एसओएस इंटरनेशनल तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्वेंशन सेंटर के गेट पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान ओवैसी तथा अलगाववादियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। आक्रोशित कार्यकर्ता कन्वेंशन सेंटर के गेट पर चढ़ गए।

बाद में ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उन्हें नीचे उतारा और गेट से पीछे किया। इसके बाद भी वे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसओएस इंटरनेशनल के चेयरमैन राजीव चुन्नी ने बताया कि पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया था। वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। वे पीओके रिफ्यूजियों की मांगें सुनने को कह रहे थे लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। जेएंडके सिख काउंसिल ने भी बाहों पर काली पट्टी बांधकर प्रतिनिधिमंडल के दौरे का विरोध किया। कन्वेंशन सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed