{"_id":"a8113207fb4d86c46e459786f7be41b7","slug":"the-administration-has-set-up-control-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमस्खलन को लेकर प्रशासन ने स्थापित किए कंट्रोल रूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमस्खलन को लेकर प्रशासन ने स्थापित किए कंट्रोल रूम
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए डीसी फारूक अहमद लोन ने शनिवार को बैठक में बर्फ हटाने की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में एसएमसी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्कर्स समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि सभी विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (2497458, 2131456), एसएमसी (2474499, 18001807038), आरएंडबी विभाग (2310482), फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (2479488) और पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर (100) पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को पूरे दिन घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हलकी बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी और बारिश के चलते सूखी ठंड से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन