{"_id":"689a5777bf5284468b0969fc","slug":"the-accused-of-extorting-money-by-posing-as-a-fake-rto-was-arrested-samba-news-c-312-1-sjam1007-102726-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फर्जी आरटीओ बन वसूली करने का आरोपी हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फर्जी आरटीओ बन वसूली करने का आरोपी हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
लोगों से मिली शिकायत पर पुलिस ने फर्जी आरटीओ बनकर लोगों से पैसे ऐंठने के आरोपी को धर दबोचा। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र के एक स्विमिंग पूल में जाकर वहां नहाया और पैसे मांगने पर खुद को आरटीओ बताया। इसके बाद में कस्बे की एक दुकान पर खाना खाया। पैसे मांगने पर वहां भी आरटीओ बताकर धमकाया। लोगों ने मीरां साहिब पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर में ही पुलिस ने उसे मीरां साहिब कस्बे से धर धबोचा।
गिरफ्तार किए गए फर्जी आरटीओ की पहचान आशिक हुसैन निवासी ख्वाजा बाग बारामूला के रूप में की गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि फर्जी आरटीओ बनकर आरोपी ने अभी तक 25 से 30 लोगों से ठगी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आरटीओ बनकर लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के परमिट तथा अन्य कागजात बनाने की बात करता था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि फर्जी आरटीओ मीरां साहिब के टाली मोड़ क्षेत्र में फिर से किसी व्यक्ति के साथ ठगी करने जा रहा है। जानकारी के बाद थाना प्रभारी मीरां साहिब आजाद मन्हास की देखरेख में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
मीरा साहिब पुलिस थाना प्रभारी आजाद मन्हास ने बताया कि पुलिस ऐसे लोगो की तलाश कर रही जो फर्जी आरटीओ आशिक हुसैन के साथ लोगों को जाली दस्तावेज बनाकर देते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने तथा फोन नंबर बदलता रहता था। ताकि ठगी के शिकार व्यक्ति उसकी पहुंच से दूर रहे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह इस तरह के लोगों की ठगी का शिकार होने से बचे। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।