{"_id":"435df05468fb68068a95ce892e75375a","slug":"tharmal-spray-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल फागिंग स्प्रे से मलेरिया मुक्त होगा जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल फागिंग स्प्रे से मलेरिया मुक्त होगा जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Nov 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
शहर को मलेरिया मुक्त करने के लिए नगर निगम ने मच्छरों को मारने का अभियान शुरू किया है। अभियान स्वास्थ्य विभाग के मलेरियालॉजिस्ट विंग के सहयोग से शुरू किया है। इसके तहत नगर निगम के अधीन सभी 71 वार्डों में शाम को सात बजे से थर्मल फागिंग स्प्रे किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन नवंबर से शुरू प्रक्रिया में मंगलवार को मोहल्ला बाबरियां, तालाब खटिकां और गुज्जर नगर में स्प्रे किया गया। निगम के हेल्थ आफिसर डा सलीम मोहम्मद खान ने बताया कि इस समय मच्छरों की संख्या काफी बढ़ जाती है। उसे खत्म करने के लिए थर्मल फागिंग का स्प्रे किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका असर गर्मियों तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए दवाएं और उपकरण मलेरियालॉजिस्ट विभाग मुहैया करवा रहा है। निगम ने सिर्फ विभाग के साथ सहयोग किया है। उसने विभाग को इस काम के लिए मैनपावर भी उपलब्ध करवाया है। डा. खान के अनुसार यह काम वार्ड स्तर पर किया जाएगा। दो दिसंबर को यह प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन