{"_id":"63e654ee906708d19903b514","slug":"thana-diwas-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-44070-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: अखनूर में बढ़ते अपराध पर व्यक्त की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: अखनूर में बढ़ते अपराध पर व्यक्त की चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के शुक्रवार को थाने में थाना दिवस आयोजित किया गया। इसमें दुकानदार, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी, संदिग्ध लोगों की आवजाही, यातायात नियमों की अनदेखी और मवेशियों की तस्करी की रोकथाम की मांग की।
थाना दिवस में एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क, एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा के अलावा दुकानदार, व्यापारी, राजनीति दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। थाना दिवस में विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें लोगों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों के बढ़ते धंधे पर लगाम लगाने और इसकी वजह से बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की। इस पर कार्रवाई करने की मांग की और पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि नशे की चपेट में युवाओं के आने से उनका जीवन नष्ट हो रहा है, जबकि क्षेत्र में दिनों दिन संदिग्ध लोगों की अगुवाई पर भय का माहौल बना रहता है। आवारा मवेशियों की तस्करी रोकथाम पुलिस को कड़े कदम उठाने, लोगों ने अखनूर कस्बे में पार्किंग स्थल नहीं होने पर यातायात व्यवस्था ठप होने, मेन बाजार में एक तरफ वन वे चलने और संदिग्ध लोगों की निशानदेही करना, भिखारियों की बढ़ती संख्या सहित अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बैठक में गणमान्य लोगों ने क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने की मांग की।
एसपी राहुल चाढ़क ने कहा कि पुलिस की तरफ से हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया और लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कस्बे में संदिग्ध लोगों की पहचान और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाएं और अन्य दुकानदारों को जागरूक करें, जिससे लोगों की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
थाना दिवस में थाना प्रभारी हरजीत सिंह, खौड़ थाना प्रभारी रतन सिंह रैना, गरोटा थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह, अशोक लंगर, राहुल लंगर, अश्वनी कुमार, सुरेश गुप्ता साई दास आदि मौजूद थे।