फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERROST KILLED ARMY MAN AURANGZAB IN PULWAMA

J&K: इस ईद अपने घर का अंधेरा मिटाने आ रहा था औरंगजेब, याद करके पिता के आंखों में आए आंसू

Fri, 15 Jun 2018 07:12 AM IST
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, पुंछ
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, पुंछ Updated Fri, 15 Jun 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
TERROST KILLED ARMY MAN AURANGZAB IN PULWAMA
AURANGZAB - फोटो : file photo
इस ईद पर औरंगजेब अपने घर पर अंधेरा मिटाने के लिए उजाला साथ लेकर आ रहे थे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही लिखा था। उनके घर पहुंचने से पहले ही आतंकियों ने अपहरण करके उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


अपने बेटे से चंद घंट पहले फोन पर बात करने वाले मोहमद हनीफ का कहना था कि आज सबसे पहले उसने मुझे सुबह साढ़े चार बजे सहरी के समय फोन किया था। उसके बाद जब वह यूनिट से निकल रहा था करीब साढे़ आठ बजे फोन किया था कि निकल रहा हूं 12 बजे तक पुंछ पहुंच जाऊंगा।
विज्ञापन


 उसने यह भी कहा था कि ईद के बाद हमारे घर में कभी अंधेरा नहीं होगा क्योंकि मैं अपने साथ इन्वर्टर लेकर आ रहा हूं। इतना कहते मोहमद हनीफ के आंसू निकल आए। कुछ देर खामोश रहने के बाद उसके पिता ने कहा कि ओरंगजेब का यहां इंतजार कर रहे थे कि शाम को एक साथ रोजा खोलने के बाद कल मिल कर ईद मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद हनीफ के दिल में इस बात का भी गुस्सा है कि देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले आतंकियों का सफाया करने वालों की सुरक्षा की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि अगर 11 बजे ओरंगजेब को अगवा किया गया तो हमारे हिन्दुस्तान के पास कितनी फैज है शाम सात बजे गए हैं और मेरे बेटे का पता भी नहीं चल पाया है।

जिस इलाके से उसे अगवा किया गया है उस इलाके में सभी आतंकियों को अब तक मार दिया जाना चाहिए था। इस बीच वह पाकिस्तान पर भी अपना गुस्सा निकालते हुए भंयकर गालियां देते हुए कहा कि पाकिस्तान को खत्म कर देना चाहिए।

बस एक बार मेरे बेटे को ईद मनाने के लिए भेज दो...

TERROST KILLED ARMY MAN AURANGZAB IN PULWAMA
जवान की मां - फोटो : AMAR UJALA

बूढ़ी पथराई आंखों में बेटे की सही सलामती की दुआएं भी काम न आईं। दिनभर बेटे के लापता होने की खबर के बाद जैसे ही मौत की खबर आई तो सैनिक औरंगजेब के परिवार पर कहर टूट गया। जिस परिवार में बेटे के साथ ईद मनाने का इंतजार हो रहा था।

उस घर में उसकी मौत की खबर पहुंची। बस एक बार मेरे बेटे को छोड़ दो। उसे ईद मनाने के लिए घर भेज दो। फिर चाहे वापस ले जाना। यह बोल ओरंगजेब की मां के हैं। जो बार बार आतंकियों अपील करती रही कि उसे छोड़ दो। 

जिले की मेंढर तहसील के गांव सलानी निवासी पूर्व सैनिक मोहम्मद हनीफ के घर दोपहर बाद से गम का माहौल बना हुआ। जब से गांव में इस बात की सूचना पहुंची कि उनके बेटे ओरंगजेब को कश्मीर के शोपियां से घर लोटते समय बीच रास्ते से आतंकियों ने अगवा कर लिया।

इस खबर के पहुंचने के साथ ही जहां उनके घर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग जमा हो कर पीडि़त परिवार के गम में शरीक हो रहे थे। वहीं सब लोग मिल कर खुदा से इस परिवार के रोजाें का फल देने और उनके बेटे के सही सलामत घर लोटने की दुआ भी कर रहे थे।

मोहम्मद हनीफ और उसकी पत्नी राज बी कभी खुदा से तो कभी आतंकियों से अपील करते रहे कि  उसके कलेजे के टुकड़े को ईद मनाने के लिए छोड़ दें। मां का तो यहां तक कहना था कि अगर उसने किसी के साथ ज्यादती कि है और किसी को उस पर गुस्सा है तो वह उसे साथ लेकर घर आ जाएं। ईद मनाने के बाद उसे फिर अपने साथ ले जाएं। इतना कहने के साथ मां बार बार बेहोश हो जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed