आतंकियों की बर्बरता: संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे के बीच धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, अनंतनाग की घटना
मंदिर मट्टन में पहाड़ पर स्थित है। कुछ दिन पहले मंदिर की सजावट की गई थी। देवी भार्गशिखा का प्रतीक चिह्न भी बनाया गया था। बीती रात आतंकियों ने इस मंदिर में कुल देवी की प्रतिमा को तोड़ दी और उसे जलाने की कोशिश की। मंदिर की सजावट को भी नष्ट कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ प्रमुख मोहन भागवत के जम्मू-कश्मीर के दौरे के बीच आतंकियों ने अनंतनाग के मट्टन स्थित भार्गशिखा भगवती माता मंदिर में तोड़फोड़ व आगजनी की। कश्मीरी पंडितों की कुल देवी के मंदिर में स्थापित प्रतिमा को तोड़ने के साथ ही आग लगाकर मंदिर की सजावट को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार यह मंदिर मट्टन में पहाड़ पर है। कुछ दिन पहले मंदिर की सजावट की गई थी। देवी भार्गशिखा का प्रतीक चिह्न भी बनाया गया था। बीती रात आतंकियों ने इस मंदिर में कुल देवी की प्रतिमा को तोड़ दी और उसे जलाने की कोशिश की। मंदिर की सजावट को भी नष्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: इस साल अब तक 113 दहशतगर्दों का काम तमाम, सितंबर में आठ का सफाया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। डीसी डॉ. पीयूष सिंगला ने कहा कि इस प्रकार के अनैतिक और अवैध कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को भी सामाजिक व सामुदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने ऐसे तत्वों को इस प्रकार के सांप्रदायिक कार्यों से विरत रहने की चेतावनी दी है।
कुल देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया जाता है नवरात्र का त्योहार
कुल देवी मंदिर में नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर मंदिर की साज सजावट कुछ दिन पहले की गई। आतंकवाद के दौर में भी इस मंदिर में नवरात्र पर पूजा-अर्चना होती रही।
भाजपा नेता ने घटनास्थल का किया दौरा
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है। ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जाएगा। मौके पर एक स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करनी चाहिए।