{"_id":"5cbb77febdec22147057c200","slug":"terrorists-shot-pdp-worker-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता को मारी गोली, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता को मारी गोली, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Sun, 21 Apr 2019 01:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में शनिवार की रात आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता अब्दुल कयूम पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिजबिहाड़ा निवासी पंडित ठेकेदारी भी करता है। शनिवार की शाम उसे आतंकियों ने गोली मार दी जो उसे दाहिने पैर में लगी। खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी भाग निकले। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन