{"_id":"5bf4871fbdec2269991781cd","slug":"terrorists-shot-abducted-young-man-before-release-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अगवा युवक को रिहा करने से पहले आतंकियों ने पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अगवा युवक को रिहा करने से पहले आतंकियों ने पैर में मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के बट्मुरन वनपोरा गांव के अगवा परवेज अहमद वानी को मंगलवार को आतंकियों ने करीब 12 घंटे बाद रिहा कर दिया। उसे सोमवार शाम को आतंकियों ने अगवा किया था।
मंगलवार की सुबह उसे जिले के बरतिपोरा गांव के पास छोड़ दिया। आतंकियों ने रिहा करने से पहले उसके पैर में गोली मारी थी। घायलावस्था में उसे श्रीनगर इलाज के लिए रेफ र किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में अगवा किए गए सभी युवाओं को रिहा कर दिया था। इसके कुछ ही घंटे बाद सोमवार को देर शाम एक अन्य युवा का आतंकियों ने अपहरण कर लिया। इसकी शिनाख्त बटमुरन के परवेज वानी के रूप में हुई है। रिहा सभी युवा अपने घर सही सलामत पहुंच गए।
विज्ञापन
सफानगरी वाली घटना के पीछे हिज्ब जबकि हरमेन वाली घटना को जैश ने अंजाम दिया है। शोपियां जिले में गत वीरवार से आतंकियों द्वारा स्थानीय युवाओं को अगवा करने का सिलसिला शुरू किया गया था। करीब 11 युवाओं को मुखबिरी के शक में अगवा किया गया था। इनमें से दो को मौत के घाट उतार दिया गया।

Trending Videos
वीरवार को देर रात को आतंकियों ने जिले के सफानगरी इलाके से पांच युवाओं को अगवा किया था जिनमें से तीन को कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया। एक उनके कब्जे में था। कुछ घंटों बाद पुलवामा जिले के एक गांव से कक्षा 11 के छात्र नदीम मंजूर का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ।
शनिवार को भी पांच युवाओं को अगवा किया गया था जिनमें से दो को कुछ घंटों बाद रिहा किया गया था। दो उनके कब्जे में थे। जबकि एक अन्य युवक हुजैफ अहमद निवासी मंजगाम कुलगाम की गला कटी लाश बरामद हुई थी। एक अन्य युवक को रविवार को अगवा किया गया था जिसे छोड़ा नहीं गया था। इन तीन घटनाओं में आतंकियों के कब्जे में चार युवा थे जिन्हें सोमवार को रिहा कर दिया गया।