फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERRORISTS RECRUITING POLICEMEN IN ORGANISATIONS

घाटी में स्थानीय युवाओं के बाद अब पुलिसकर्मियों की भर्ती कर रहे हैं आतंकी संगठन

Mon, 22 May 2017 12:15 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 22 May 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
TERRORISTS RECRUITING POLICEMEN IN ORGANISATIONS
पुलिसकर्मियों की भर्ती कर रहे हैं आतंकी संगठन - फोटो : social media

कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन अब पुलिस के कुछ नए कांस्टेबल और एसपीओ को संगठन में भर्ती होने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिसकर्मियों पर बिना प्रतिरोध के आतंकियों को हथियार सौंपने का भी दबाव है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की इस बदली हुई रणनीति को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


इस बीच हथियार से साथ पुलिसकर्मियों के गायब होने की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद के बाद दक्षिणी कश्मीर से 100 से अधिक कश्मीरी युवक आतंकी संगठनों में भर्ती हुए हैं। उत्तरी और मध्य कश्मीर से 60 युवकों की आतंकी संगठनों में भर्ती हुई है।
विज्ञापन


हथियार लूटने की अधिकांश घटनाओं में नए आतंकी शामिल रहे हैं। सेना और सुरक्षा बलों द्वारा एलओसी और बार्डर पर सख्ती के बाद आतंकी संगठनों के पास पाकिस्तान से हथियार नहीं आ पा रहे हैं। लिहाजा अब सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को घेरकर हथियार लूट की रणनीति पर आतंकी संगठन काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को मिले हैं हथियार लूट के नए निर्देश

TERRORISTS RECRUITING POLICEMEN IN ORGANISATIONS
पुलिसकर्मियों की भर्ती कर रहे हैं आतंकी संगठन - फोटो : डेमो पिक

आतंकी संगठनों में भर्ती हुए कश्मीरी युवकों को उनके हैंडलर से हथियार लूट के निर्देशों को सुरक्षा एजेंसियों ने इंटरसेप्ट किया है। इस बाबत कई संदेश पकड़े गए हैं, जिनकी जांच चल रही है। घाटी में आतंकियों ने सुरक्षा बलों से 8 महीने में 90 राइफलें छीनी हैं। इनमें 18 एक के 47, 14 इनसास, 32 एसएलआर राइफलें शामिल हैं। आतंकियों और उपद्रवियों ने लाइट मशीनगन समेत अन्य 26 हथियार भी लूटे। इनके साथ लगभग 10 हजार कारतूस भी लूटे गए। 

आतंकियों और उपद्रवियों द्वारा हथियार लूट के कई मामलों में संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा हथियार बचाने का प्रयास नहीं किया गया। कुछ मामलों में पुलिसकर्मियों ने अपने हथियार बिना किसी विरोध के आतंकियों को सौंप दिए। इन मामलों में अब तक 9 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है। हथियार लूट की 23 और बैंक लूट की 16 घटनाएं हो चुकी हैं।

हथियार लूट के मामले में शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के उमर माजिद का नाम सामने आया था। इन मामलों में आतंकियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हथियार लूट में शामिल अधिकांश आतंकी कश्मीर के हैं, जिन्हें पाकिस्तान के हैंडलरों से हथियार नहीं लूटने पर जान से मार डालने की धमकी दी जाती है। अनंतनाग बैंक लूट में गिरफ्तार आतंकी ने इसका खुलासा किया है।

फरार पुलिसकर्मी ने दक्षिणी कश्मीर पहुंचाई राइफलें

TERRORISTS RECRUITING POLICEMEN IN ORGANISATIONS
आतंकियों की नई रणनीति का खुलासा - फोटो : Demo Photo

बडगाम से शनिवार को चार राइफलों के साथ कांस्टेबल सईद नावेद मुश्ताक के भागे जाने की घटना के बाद आतंकियों की नई रणनीति का खुलासा हुआ है। इस पुलिसकर्मी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का मानना है कि लूटी गईं राइफलें मध्य कश्मीर से दक्षिणी कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के नए आतंकियों के पास पहुंचाई गई हैं। आशंका है कि लूटी राइफलें हिजबुल से अलग हुए पुराने कमांडर जाकिर मूसा के नए संगठन के पास पहुंचाई गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed