फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist's property confiscated

Jammu News: पाकिस्तान में बैठे दो और आतंकी आकाओं की बारामुला में संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Terrorist's property confiscated
- बारामुला जिले में इस साल अब तक 20 आतंकियों की संपत्तियां की जा चुकी हैं जब्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे दो और आतंकी आकाओं की उत्तरी कश्मीर के बारामुला में संपत्ति कुर्क की है। अधिकारियों के अनुसार, उप न्यायाधीश उड़ी की ओर से पारित कुर्की का आदेश प्राप्त करने के बाद पुलिस ने आतंकी मोहम्मद आरिफ बादल निवासी नवारुंडा और मोहम्मद बशीर निवासी गौहल्लान उड़ी की लाखों की संपत्ति (एक कनाल 11 मरला जमीन) कुर्क की है। ये दोनों आतंकी पाकिस्तान में बैठकर जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिशें रच रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सीआरपीसी की धारा 83 के तहत की गई है। दोनों दहशतगर्दों के खिलाफ पुलिस थाना उड़ी में ईआईएमसीओ एक्ट की धारा 2/3 के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर से की गई जांच में उक्त संपत्ति आतंकी सरगनाओं से जुड़ी पाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इस साल अब तक बारामुला में 20 आतंकी आकाओं की करोड़ों की संपत्तियां जब्त की गई हैं। यह ऑपरेशन आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed