फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists pasted threatening posters in Rajori, search for the accused continues

जम्मू-कश्मीर : राजोरी में आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर चिपकाए, आरोपियों की तलाश जारी 

Mon, 06 Dec 2021 12:30 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 12:30 PM IST
सार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर मिले हैं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। थन्नामंडी में एक दुकान के बाहर इन्हें चिपकाया गया था। 
 

विज्ञापन
Terrorists pasted threatening posters in Rajori, search for the accused continues
J&K Police - फोटो : file photo

विस्तार

राजोरी जिले के थन्नामंडी में एक दुकान के बाहर आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर चिपका दिए। इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टरों को कब्जे में ले लिया। आतंकियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टर चिपकाने वालों को तलाश करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। 

विज्ञापन


थन्नामंडी इलाके में अजमताबाद गांव में एक आतंकी संगठन ने सुरक्षाबलों पर हमला करने की धमकी भरे पोस्टर लगा दिए। इस मामले में थन्नामंडी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में किसी स्थानीय नागरिक का हाथ तो नहीं है। एक माह पहले राजोरी-पुंछ जिले की सीमा से लगे जंगल में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया था। 
विज्ञापन


हथियारों के साथ पकड़े गए आतंकी नकीम के खिलाफ चार्जशीट दायर
एनआईए ने गोला-बारूद और हथियारों के साथ पकड़े गए तहरीक-उल मुजाहिदीन के आतंकी मोहम्मद नकीम खान निवासी संडोट (पुंछ) के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। वह गजनवी फोर्स के साथ मिलकर काम कर रहा था। 27 दिसंबर 2020 को एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था। मेंढर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद मामला एनआईए को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में एनआईए ने पाया कि एलओसी पार से आतंकी हथियारों, गोला बारूद और नशे की तस्करी कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में बैठे आतंकियों तक पहुंचा रहे हैं। इससे पहले एनआईए सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। अब आतंकी नकीम के खिलाफ एनआईए की अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed