{"_id":"5b081cbc4f1c1bae6e8b480f","slug":"terrorists-hurled-grenade-at-a-camp-of-34-rashtriya-rifles-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुलगाम में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया ग्रेनेड हमला, स्नाइपर डॉग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुलगाम में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया ग्रेनेड हमला, स्नाइपर डॉग की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 25 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : file photo
आतंकियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े कुलगाम में सेना के कैंप को निशाना बना कर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सेना के किसी भी जवान के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नेहमा इलाके में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल के कैंप को निशाना बना कर ग्रेनेड दागा गया। इस हमले में सेना के एक स्नाइपर डॉग की मौत हो गई। इसके साथ ही कैंप के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों के सीसे टूट गए। हमले के तुरंत बाद आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन आतंकियों का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
#Visuals Terrorists hurled grenade at a camp of 34 Rashtriya Rifles in Kulgam's Nihama. No injuries reported. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/RkpKG6G0r0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 25, 2018
हथियार छिनैती की कोशिश नाकाम
कुलगाम जिले में आतंकियों ने शुक्त्रस्वार दोपहर पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की। हालांकि सतर्क जवानों ने इस वारदात को नाकाम करते हुए आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के वानपोह ग्रिड स्टेशन के बास तैनात पुलिसकर्मी से दो आतंकियों ने हथियार छीनने की कोशिश की। सतर्क जवान ने तुरंत फायर करना शुरू कर दिया जिसके बाद आतंकी फरार हो गए। गौरतलब है कि आतंकियों ने रमजान के माह में करीब पांच हथियारों की छिनैती कर चुके हैं।
Jammu & Kashmir: Terrorists attempted to snatch weapons from J&K police personnel guarding Wanpoh power grid, security personnel retaliated and foiled the attempt.
— ANI (@ANI) May 25, 2018