{"_id":"59259dde4f1c1bd74a536540","slug":"terrorists-hurl-grenade-on-crpf-and-sog-camp-in-shopian","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन आतंकी वारदातों से दहली घाटी, श्रीनगर में पीडीपी नेता को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आतंकी वारदातों से दहली घाटी, श्रीनगर में पीडीपी नेता को मारी गोली
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Wed, 24 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को तीन आतंकी वारदातों से कश्मीर घाटी दहल गई। आतंकियों ने श्रीनगर में जहां पीडीपी कार्यकर्ता को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वहीं शोपियां में आतंकियों ने पुलिस कैंप पर हमला किया और एक अन्य जगह पर बैंक लूट की कोशिश की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के ओल्ड बरजुल्ला इलाके में रात आठ बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी। लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें एक शख्स खून से लतपत सड़क पर मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पीडीपी कार्यकर्ता को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान अब्दुल कयूम के रूप में हुई है, वे पीडीपी के हल्का प्रसीडेंट हैं। पेट में गोली लगने की वजह से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार शाम आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कैंप पर हमला किया। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। इस दौरान चार स्थानीय नागरिक घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

शोपियां में एटीएम लूट की कोशिश नाकाम
आतंकवादी
- फोटो : Demo pic
साउथ कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को दो अज्ञात लोगों ने जेके बैंक की एटीएम लूटने की कोशिश की। आरोपियों ने पहले गार्ड पर हमला कर उसकी गन छीनने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी इसमें कामयाब नहीं हुए। हमले का एटीएम गार्ड ने पूरा जवाब दिया और आरोपी असफल होने पर वहां से भाग निकले। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोपियां जिले के इमाम साहिब में जम्मू कश्मीर बैंक के एटीएम को लूटने की दो लोगों ने कोशिश की। उन्होंने गार्ड पर हमला कर दिया और उसकी 12 बोर की गन छीनने का प्रयास करने लगे। गार्ड ने दोनों आरोपियों का डटकर मुकाबला किया। आरोपियाें ने गार्ड की आंखों में मिर्ची डाल दी।
इसके बावजूद गार्ड ने उनके गन छीनने के प्रयास को सफल नहीं होने दिया और गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में वहां कुछ लोग जमा होने लगे, तभी मामला बिगड़ता देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।