फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists helpers arrested in valley 

घुसपैठ कर दाखिल होने वाले आतंकियों के मददगार गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
terrorists helpers arrested in valley 
arrest - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने वीरवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। यह घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने वाले आतंकियों की मदद करते थे। कासो के दौरान इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। 

विज्ञापन


सूचना के आधार पर सेना की 27 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर) और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा जिले के तुरनाड़ी तुर्कपोरा में तलाशी अभियान चलाया गया। एक घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को एक सेब के बगीचे से हिजबुल के दो सक्रिय ओजीडब्ल्यू को धर दबोचने में सफ लता हाथ लगी। 
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए ओजीडब्ल्यू की शिनाख्त बांदीपोरा के मोहम्मद सलीम गोजर और राजोरी के मोहम्मद इस्माइल खटाना के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार यह दोनों घुसपैठ कर घाटी में दाखिल होने वाले आतंकियों को सहायता प्रदान करते थे। सूत्रों की मानें तो पिछले वर्ष शोकबाबा इलाके में मारे गए पांच आतंकियों को भी इनके द्वारा मदद पहुंचाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे सुरक्षाबलों को 2 पिस्टल, 3 पिस्टल मैगजीन, 53 एके-47 की गोलियां, 2 ग्रेनेड, 27 पिस्टल की गोलियां आदि बरामद की गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed