फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists fired shots at crowd in Anantnag

कश्मीर के अनंतनाग में चुनावी सभा के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग

Sat, 08 Apr 2017 04:07 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 08 Apr 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Terrorists fired shots at crowd in Anantnag
आतंकियों ने की फायरिंग - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने चुनावी सभा के दौरान इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के अच्छाबल में एक चुनावी सभा के दौरान आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग की है। हालांकि अब तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर के अनंतनाग में 12 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सत्तारूढ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सभा स्थल से कुछ दूर आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों की फायरिंग के बाद सभा को स्थगित कर दिया गया है। घटना के बाद से सुरक्षाबलों द्वारा पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग में मंत्री के काफिले पर पथराव

Terrorists fired shots at crowd in Anantnag
घाटी में पथराव करते उपद्रवी - फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री अब्दुल रहमान वीरी के काफिले पर पथराव किया गया है। जानकारी के मुताबिक मंत्री के काफिले पर पथराव अनंतनाग के बिजबेहड़ा इलाके से गुजरने के दौरान हुआ है। हालांकि अब तक इस पथराव में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

गौरतलब है कि कश्मीर की श्रीनगर और अनंतनाग सीटों पर आगामी 9 और 12 अप्रैल को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। श्रीनगर की लोकसभा सीट पर शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम गया है जिसके बाद चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। 

इसके साथ ही अनंतनाग सीट पर भी 12 अप्रैल को मतदान होना है जिसके मद्देनजर लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हैं। अनंतनाग सीट से जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती के भाई तसाद्दुक मुफ्ती और श्रीनगर से जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला चुनावों में प्रमुख उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed