फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists fired and injured four persons including a baby girl at Sopore jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने की गोलाबारी, एक बच्ची समेत चार लोग घायल

Sat, 07 Sep 2019 10:12 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 07 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Terrorists fired and injured four persons including a baby girl at Sopore jammu kashmir
अस्पताल में भर्ती बच्ची घायल युवक - फोटो : बासित जरगर
आतंकवादियों ने कश्मीर के सोपोर में एक बार फिर गोलाबारी की है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक इस गोलाबारी और फायरिंग में एक बच्ची (उस्मा जान) सहित चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोपोर के डंगेरपोरा में मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

 


 

पढ़िए पांच अगस्त से अबतक हुई घटनाओं के बारे में

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पथराव की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात गंगू इलाका निवासी मोहम्मद यसीन(30) पथराव का शिकार हो गया। उसके सिर पर चोट आई है। अधिकारी के मुताबिक उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में 25 अगस्त को हुए पथराव में भी ट्रक चालक (42)  नूर मोहम्मद डार की सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी।इससे पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबहेड़ा में उरहल इलाके के जरदीपोरा में ट्रक पर पथराव किया गया था। जिसमें घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

चालक की पहचान नूर मोहम्मद डार (42) के रूप में की गई थी। आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अफसरों को दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी नागरिक वाहनों पर भी पथराव कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में भी पत्थरबाजों ने श्रीनगर शहर के डाउन टाउन इलाके में 11 वर्षीय एक लड़की को घायल कर दिया था, उसकी आंख में चोट लगी थी।

इसी माह पांच अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिए जाने के बाद घाटी के कारण कई तरह की पाबंदियां लागू हैं। राज्य प्रशासन का दावा है कि पाबंदियों के साथ-साथ सुरक्षाबलों की मौजूदगी के कारण यहां शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed