{"_id":"66e64ce446959e11c409f957","slug":"terrorists-exchange-fire-with-security-forces-in-j-k-s-poonch-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Encounter: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जंगल में रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Encounter: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जंगल में रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी
Sun, 15 Sep 2024 08:26 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:26 AM IST
सार
मेंढर तहसील के पठान तीर क्षेत्र के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका जवान ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जंगल में दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।
विज्ञापन
Poonch Encounter
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक दूरदराज के गांव में मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों के ऊपर आतंकियों ने गोलीबारी की। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम मेंढर के पठान तीर क्षेत्र में पुलिस और सेना द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि तलाशी दल पर छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिससे गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है।
विज्ञापन
बारामुला में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पट्टन के चक तापर क्रीरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सुरक्षाबलों तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सेना का दल जैसे ही आगे बढ़ा तो घिरते देख एक खस्ताहाल में स्कूल इमारत में छिपकर बैठे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सतर्क जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार न हों, फ्लड लाइट का प्रबंध कर मल्टी टियर सुरक्षा घेरा स्थापित कर दिया गया। शनिवार तड़के फिर से ऑपरेशन शुरू कर तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आतंकियों को ढेर करने के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाना पड़ा।
तीनों टीआरएफ संगठन से जुड़े बताए जा रहे
सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी टीआरएफ संगठन से जुड़े थे। इनकी शिनाख्त शोपियां के जुनैद रशीद और गांदरबल के बिलाल व माहिर के रूप में हुई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन