{"_id":"5b0bc0da4f1c1ba96e8b4f2f","slug":"terrorists-changed-strategy-of-attacks-in-ramzan-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रमजान के महीने में आतंकियों ने बदली अपनी रणनीति, अब आतंक फैलाने का चुना ये रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के महीने में आतंकियों ने बदली अपनी रणनीति, अब आतंक फैलाने का चुना ये रास्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 28 May 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
रमजान माह में आतंकियों ने हमलों की रणनीति बदलकर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आम जनता को टारगेट कर आतंकी मौजूदगी दर्शाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
आतंकियों ने सुरक्षा बलों के शिविरों पर हमले की रणनीति फिलहाल बदल दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से आतंकी संगठनों के टाप कमांडरों के मारे जाने के बाद ओवर ग्राउंड वर्करों से काम लिया जा रहा है।
अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए ग्रेनेड से पर्यटकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर हमले किए जा रहे हैं। जम्मू बस स्टैंड में आतंकियों ने भीड़ वाले क्षेत्र को निशाना बनाया। जबकि कश्मीर में भी पर्यटकों और राजनीतिक नेताओं पर हमला किया जा चुका है।

Trending Videos
सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पथराव अधिक किए जाने की तैयारी है। जबकि जम्मू में भी आतंकी हमले की इनपुट है। नाकों को अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार आतंकी हमले को लेकर पहले से ही सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया है।
आतंकियों की सीमा से घुसपैठ करने और हमलों के इनपुट हैं। एसओजी को सतर्क किया गया है। पुलिस थानों को भी अलर्ट किया गया है। नाकों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एसडी सिंह, आईजी, जम्मू