फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists attacked J&K Bank cash vehicle in Shopian Kralchak

शोपियां में आतंकियों ने बैंक के कैश वाहन पर किया हमला, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

Mon, 11 Dec 2017 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
Terrorists attacked J&K Bank cash vehicle in Shopian Kralchak
- फोटो : ANI

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के क्रालचक में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर बैंक के कैश वाहन पर हमला कर लूटने का प्रयास किया। हमले में बैंक के दो सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने की ख़बर है। पूरी वारदात शोपियां में हुई है।  सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर आतंकियो की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हमले में मारे गए बैंक के सुरक्षाकर्मियों की पहचान मुस्ताक अहमद (30)  निवासी अनंतनाग और तारीर अहमद (25) थमलेहाल के रूप में हुई है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने जे एंड के बैंक के एटीएम की लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर

बता दें कि, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। गोलीबारी में एक नागरिक की भी मौत हो गई थी।

सुरक्षाबलों को हंदवाड़ा में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे, जिसके बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने इलाके को घेर का आतंकियों को तलाश शुरू कर दी थी। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed