{"_id":"092fab4fb49b7f0578ef45beba94e740","slug":"terrorists-attack-rumor-in-nagrota-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने चलाईं गोलियां, लोगों ने समझा आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने चलाईं गोलियां, लोगों ने समझा आतंकी हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस की गन लेकर शिकार खेलने गए तीन लोगों ने नगरोटा में दहशत फैला दी। जंगल में हुई इस घटना को लोगों ने आतंकी हमला समझा और अपने घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाई।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पर पता चला कि कुछ लोग शिकार करने आए हैं और गोली चला रहे हैं। घटना सोमवार देर शाम नगरोटा के एथम गांव की है। पुलिस ने इसे लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया है। बिना लाइसेंस गन और तीन राउंड भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
एसडीपीओ नगरोटा भारत भूषण का कहना है कि उन्हें लोगों ने सूचना दी कि क्षेत्र में गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यहां पर तीन लोगों को जंगली जानवरों का शिकार करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तरलोक सिंह निवासी बबलीना रोही, दरविंदर पाल निवासी डिग्याना और बन्नी गुप्ता वार्ड नंबर तीन आरएस पुरा को बिना लाइसेंस के 12 बोर गन के साथ पकड़ लिया है।
इनके खिलाफ एफआईआर नंबर 292 में 3,20,25 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन तीनों की एक आल्टो कार और बाइक भी जब्त की गई है। भूषण का कहना है कि इनमें से डिग्याना का दरविंदर एक बच्चे की मौत के मामले का आरोपी भी है।