फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Terrorists attack PDP leader Javaid Ahmad Sheikh's house

J&K: पीडीपी नेता के घर हमला, 4 रायफल लेकर भागे आतंकी

Tue, 20 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 20 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Terrorists attack PDP leader Javaid Ahmad Sheikh's house
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के गृह जनपद अनंतनाग में पीडीपी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शेख जावेद के घर रविवार की देर रात आतंकियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वे सुरक्षा में तैनात गार्ड से चार रायफल छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। इसके पहले भी नेताओं के घर से हथियार छीनने की घटनाएं हो चुकी हैं। 
 


वहीं दूसरी ओर घाटी में रविवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। कुलगाम, कुपवाड़ा अवंतिपोरा में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। घाटी में सभी जगह पाबंदियां हैं। शोपियां के डीसी के अनुसार वेहिल चलो आह्वान के मद्देनजर सोमवार को शोपियां में कर्फ्यू रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के आरोप में 56 लोग गिरफ्तार

Terrorists attack PDP leader Javaid Ahmad Sheikh's house
Youth while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
कुलगाम के सादूरा, अवंतिपोरा के पदगमपोरा तथा कुपवाड़ा के पंजगाम में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। यहां उपद्रवियों ने रास्ता जाम करने के साथ ही सुरक्षा बलों पर पथराव किया। सुरक्षा बलों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार श्रीनगर के कुछ थाना क्षेत्रों तथा शोपियां में कर्फ्यू है। सार्वजनिक वाहनों को क्षति पहुंचाने के आरोप में 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उधर, अलगाववादियों ने बांदीपोरा, गांदरबल तथा शोपियां चलो का नारा दिया था, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। उधर, अलगाववादियों के बंद के  आह्वान की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे हैं। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं। पेट्रोल पंप भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed