फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists attack grenade at Nava Bazar in Srinagar Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, छह जवानों समेत सात घायल

Sat, 08 May 2021 12:26 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:26 AM IST
सार

  • हमले के बाद वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ वाहनों पर पथराव, बचाव में हवाई फायरिंग
  • पुलिस ने स्थिति पर काबू के लिए दागे आंसू गैस के गोले, हमलावरों की तलाश तेज
  • घायल होने वालों में सीआरपीएफ व पुलिस के जवान और एक स्थानीय दुकानदार शामिल

विज्ञापन
terrorists attack grenade at Nava Bazar in Srinagar Jammu and Kashmir
ग्रेनेड हमला - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें छह जवानों सहित सात लोग घायल हो गए। हमले के बाद भीड़ ने वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के वाहनों पर पथराव किया।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां दागी। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। घायलों में सीआरपीएफ के पांच, जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान और एक नागरिक शामिल है। हालांकि आईजी विजय कुमार ने तीन ही घायलों की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे आतंकियों ने पुराने शहर के नवाब बाजार इलाके के मुख्य चौक पर ड्यटी पर तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए उन पर दूर से ग्रेनेड फेंका। यह ग्रेनेड जवानों के पास सड़क पर गिरकर फटा। इसमें सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल फयाज अहमद, सीआरपीएफ के हरीश कुमार समेत पांच जवान और इलाके में पोल्ट्री की दुकान चलाने वाला एक स्थानीय व्यक्ति जख्मी हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज कराया गया।

ये भी पढ़ें- कोरोना के कहर की कहानी: लोग बोले- ध्वस्त हो गया है पर्यटन उद्योग, अब तो ऊपर वाले का ही सहारा है    
यह भी पढ़ें- बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर: वंदे भारत समेत ये पांच ट्रेन अगले आदेश तक रद्द

घटना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के वाहनों पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। सीआरपीएफ ने हवा में गोलियां दागकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की। इस बीच मौके पर पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। सुरक्षा बलों ने आसपास का इलाका घेर कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed