फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists assosiates arrested in Kulgam, Grenade AK 47 IED and other ammunition recovered

आतंक पर प्रहार: कुलगाम में दहशतगर्दों के तीन मददगार गिरफ्तार, ग्रेनेड-राइफल और आईईडी बरामद

Fri, 01 Oct 2021 06:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 06:15 PM IST
सार

आतंकियों के मददगारों के पास से चार ग्रेनेड, चार डेटोनेटर, एक आईईडी, एक आईईडी तार, एक एके-47 राइफल व मैग्जीन और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
terrorists assosiates arrested in Kulgam, Grenade AK 47 IED and other ammunition recovered
पुलिस की गिरफ्त में आतंकियों के मददगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर संभाग में कुलगाम पुलिस ने शुक्रवार को आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके पास से चार ग्रेनेड, चार डेटोनेटर, एक आईईडी, एक आईईडी तार, एक एके-47 राइफल व मैग्जीन और 30 कारतूस बरामद किए गए। बता दें कि पुलिस को इलाके में आतंकियों के मददगारों की आवाजाही की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना की 1-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 46 बटालियन की संयुक्त टीम ने मालपोरा मीर बाजार क्रॉसिंग काजीगुंड में नाका लगाया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...    
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की नजर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों पर पड़ी। सुरक्षाबलों ने मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया, लेकिन तीनों ने भागने की कोशिशि की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पीछा करते हुए तीनों को पकड़ने में सफलता पाई। जांच के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। साथ ही यह भी पाया गया कि मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों की पहचान औबैद मुश्ताक पुत्र मुश्ताक अहमद मीर, आदिल जमाल भट पुत्र मोहम्मद जमाल भट और दानिश रसूल भट पुत्र गुलाम रसूल भट के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त कर लिया है। साथ ही काजीगुंड पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed