फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist will again try to infiltrate in jammu and kashmir

आतंकी लगातार कर रहे भारतीय क्षेत्र की रेकी, हो सकती है घुसपैठ की कोशिश

Fri, 02 Dec 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 02 Dec 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
terrorist will again try to infiltrate in jammu and kashmir
आतंकी - फोटो : Demo Pic.

आतंकी एक बार फिर हीरानगर सेक्टर से घुसपैठ की साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। पिछले कुछ दिनों से भारत पाकिस्तान सीमा पर हीरानगर सेक्टर के ठीक सामने कई बार संदिग्ध हलचल देखी गई हैं।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों की मानें, तो अक्टूबर महीने की ही तरह फिर घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसके साथ ही सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें, तो चार से पांच की तादाद में आतंकी लगातार भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों की रेकी कर रहे हैं। घुसपैठ की फिराक में इन आतंकियों की मेहनत पर बीएसएफ सहित सेना और पुलिस की नाकेबंदी भारी पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने और मजबूत किए सुरक्षा इंतजाम

terrorist will again try to infiltrate in jammu and kashmir
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo

अक्टूबर में हीरानगर सेक्टर के पहाड़पुर से घुसपैठ की आधा दर्जन कोशिशों में विफल रहने के बाद आतंकियों ने रामगढ़ सेक्टर से घुसपैठ की साजिश को अंजाम दिया। उधर, हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है।

अग्रिम चौकियों पर जहां बीएसएफ नाइट विजन कैमरा सहित अन्य अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है, वहीं सीमावर्ती इलाकों से आने वाले रूट पर पुलिस और अर्धसैनिक बल लगातार नाकेबंदी कर रहे हैं। सेना भी इन दिनों सीमावर्ती इलाकों में आतंक की हर साजिश को विफल करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed