फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist use calculator app for infiltrate

घुसपैठ करने के लिए आतंकी इस्तेमाल कर रहे ‘कैलकुलेटर’ एप

Mon, 06 Jun 2016 10:16 AM IST
एजेंसी/ श्रीनगर
एजेंसी/ श्रीनगर Updated Mon, 06 Jun 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
terrorist use calculator app for infiltrate
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
सेना की निगरानी से बचकर जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए आतंकी ‘कैलकुलेटर’ नामक नए एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों के स्मार्ट फोन में नया कैलकुलेटर एप पाया गया है।
विज्ञापन


आतंकी इस एप की मदद से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में रहते हैं और सेना के टेक्निकल सर्विलांस की पकड़ में भी नहीं आते हैं। इस साल पीओके से घुसपैठ करने वाले आतंकियों की संख्या में इजाफा दिखने को मिला है। 
विज्ञापन


सेना ने पाया कि आतंकी अपने साथ एक स्मार्ट फोन लेकर घुसपैठ कर रहे हैं। इसमें कैलकुलेटर एप होता है और इसमें किसी तरह का मैसेज स्टोर नहीं होता है।

अमेरिका की कंपनी ने सबसे पहले किया था इस्तेमाल

terrorist use calculator app for infiltrate
terrorist - फोटो : FILE
सेना की सिग्नल यूनिट वायरलेस उपकरण और मोबाइल फोन को इंटरसेप्ट करके सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकी संगठनों पर नजर रखती है, लेकिन, आतंकियों की ओर से इस एप का इस्तेमाल करने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है।

राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सेना की सिग्नल यूनिट आतंकियों की इस तकनीक का तोड़ ढूंढ रही है। 

इस तकनीक का सबसे पहले इस्तेमाल अमेरिका की एक कंपनी ने ‘कैटरीना’ तूफान के कहर के दौरान किया था। तूफान की चपेट में आए लोग आपस में एक-दूसरे से संपर्क करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया था।

​आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकियों से पूछताछ में पता चला कि आतंकी संगठन ने इस तकनीक का इस्तेमाल करके कैलकुलेटर नामक एप तैयार किया है। इसको ऑफ-एयर नेटवर्क से जुड़े स्मार्ट फोन पर डाउन लोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed