फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist trying to infiltrate into Tangdhar sector

जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश

Fri, 01 Jul 2016 10:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 01 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
terrorist trying to infiltrate into Tangdhar sector
एलओसी - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिला कुपवाड़ा में एलओसी से सटे तंगधार सेक्टर में शुक्रवार की सुबह आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इस बीच एलओसी पर सतर्क जवानों ने उनकी इस कोशिश को नाकाम बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों को तलाशने के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार घुसपैठ की कोशिश तंगधार सेक्टर की ईगल पोस्ट के करीब हुई। फायरिंग सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक चली।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार ईगल पोस्ट के करीब आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसमें चार आतंकी थे। इस पर एलओसी पर तैनात 26 राजपूत के सतर्क जवानों ने उन्हें चुनौती दी। इस दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवाब भारतीय सेना के जवानों ने भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यह नहीं पता चल पाया कि आतंकी भाग खड़े हुए या फिर मारे गए या भारतीय सीमा में दाखिल होने में सफल रहे। इसे ध्यान में रखते हुए 26 राजपूत द्वारा सेना के विशेष चार पैरा टूपर्स के साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed