फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist trying to disturb amarnath yatra with the help of local militants

अमरनाथ यात्रा : हमले के लिए ISI ले रहा है आतंकियों की मदद

Sun, 05 Jul 2015 03:01 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
terrorist trying to disturb amarnath yatra with the help of local militants

आतंकी श्री अमरनाथ यात्रा में हर हाल में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। एलओसी पर घुसपैठ करने के लिए आईएसआई लगातार आतंकी संगठनों पर दबाव बना रही है और आतंकी संगठन एलओसी पर घुसपैठ करने में असफल हो रहे हैं। इसलिए अब कश्मीर के स्थानीय आतंकियों पर यात्रा में खलल डालने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल साइट फेसबुक पर आतंकियों के दल का पेज भी इसी मामले का हिस्सा है। इस दल में कश्मीर के स्थानीय आतंकी हैं, जिनमें एक पुलिस का जवान भी है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी सीमा पार करने में असफल हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से कोशिशें हो रही हैं कि स्थानीय आतंकियों की मदद से खलल डाला जा सके, क्योंकि किसी भी तरह से यात्रा को प्रभावित करने की साजिश रची जा रही है। यात्रा के शुरू होने से पहले एजेंसियों के पास इनपुट पहुंचे थे कि यात्रा में खलल डाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में ही सकता है हमला

terrorist trying to disturb amarnath yatra with the help of local militants

ताजा इनपुट भी आ रहे हैं कि यात्रा में खलल डालने की कोशिश हो रही है। एजेंसियों ने पहले ही इनपुट जारी किए थे कि बारामुला के उड़ी, पुंछ के साब्जियां, कृष्णा घाटी, कुपवाड़ा और शोपियां में घुसपैठ कर बड़े हमलों की तैयारी की जा रही है। इसका उदाहरण शुक्रवार को मिल गया।

जब आठ आतंकियों के दल ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की। आतंकियों का मकसद श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालना था। डीआईजी उत्तरी कश्मीर गरीब दास ने बताया कि आठ आतंकियों के दल की घुसपैठ हुई थी, इनमें से पांच आतंकियों को मारने का दावा किया गया, तीन आतंकियों का अभी कोई अता-पता नहीं है। अब भी वहां आपरेशन चल रहा है।

बताया कि घुसपैठ होने के बाद सैन्य जवानों ने आतंकियों को घेर लिया। एक आतंकी पर जवानों ने गोली चलाई और वह गिर गया। इसके बाद आतंकियों की ओर से जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इसमें पांच आतंकियों को मारा गया, जबकि तीन आतंकी वहां से निकल भागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed