फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist trying to disrupt amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा में घुसपैठ की योजना बन रहे हैं आतंकी

Wed, 13 May 2015 12:08 PM IST
Updated Wed, 13 May 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
terrorist trying to disrupt amarnath yatra

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं नहीं आ रहा। अब शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए साजिशें रची जा रही है। इसका इनपुट सुरक्षा एजेंसियों के पास भी है।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांबा सेक्टर की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से आतंकियों को घुसपैठ करवाने की योजना बन रही है। सूत्र बताते हैं कि सांबा सेक्टर में बहने वाले नदी नालों पर घुसपैठियों की अधिक नजर रहती है।
विज्ञापन


वहीं मौसम खराब रहने पर वह अपनी गतिविधियों को बढ़ा देते हैं। सूत्र बताते हैं कि सांबा सेक्टर के उस पार पाक रेंजरों की ओर से दो आवागमन शिविर स्थापित किए गए हैं। पाक अधिकृत कश्मीर से प्रशिक्षण दिए जाने के बाद इन्हीं आवागमन शिविरों में आतंकियों को बैठाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में आतंकियों की मौजूदगी दर्ज की गई

terrorist trying to disrupt amarnath yatra

सूत्र बताते हैं कि रामगढ़ क्षेत्र में लैहरी कलां पाक पोस्ट के पास आवागमन शिविर है, जबकि हीरानगर के सुकमाल पाक पोस्ट में है। सूत्र बताते हैं कि गत कई दिनों से इन क्षेत्रों में आतंकियों की मौजूदगी दर्ज की गई है।

रक्षा सूत्रों का दावा है कि आज भी दर्जनों आतंकी उक्त शिविरों मे शरण लिए हुए हैं। सीमा की निगरानी भी करवाई गई हैं। गत दिनों बारिश की आड़ में चलेआरी क्षेत्र से घुसपैठ का प्रयास हुआ था, जिसे जवानों ने असफल कर दिया था और गाइड को मार गिराया था।

सूत्र बताते हैं कि अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने की साजिश पाक की ओर से चल रही है। इस बारे में सेना के उच्च कमांडरों ने भी केंद्र सरकार को अवगत करवा दिया है।

उधर सीमा की निगरानी में जुटे एक अधिकारी का कहना था कि घुसपैठ कर पाना संभव नहीं है। उनके जवान नाकों पर तैनात हैं। किसी को भारतीय सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed