फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist Success to escape from encounter site in bandipora

कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की आड़ लेकर मुठभेड़ स्थल से फरार हो गए आतंकी

Thu, 22 Dec 2016 08:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 22 Dec 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
terrorist Success to escape from encounter site in bandipora
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों द्वारा घेरे गए आतंकी स्थानीय प्रदर्शनकारियाें की आड़ लेकर फरार हो गए। जिले के हाजिन इलाके में दो से तीन आतंकियाें को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान घेरा गया था। प्रदर्शनकारियों को देख सुरक्षा बलों ने गोली चलाने से परहेज किया जिसका फायदा उठाकर आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें वीरवार को हाजिन के पर्रे मोहल्ले में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 13 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, लेकिन घनी आबादी होने की वजह से सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग से परहेज किया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की तो आतंकियों को बचाने के लिए इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और आग से भरी हुई कांगड़ियों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल

terrorist Success to escape from encounter site in bandipora
encounter - फोटो : File Photo
हालात काबू से बाहर होता देख सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। इस बीच आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। इस भिड़ंत में करीब आधा अर्जन लोगों के घायल होने की खबर भी है जिसमें कुछ जवान भी हैं।

एसएसपी बांदीपोरा शेख ज़ुल्फिकार ने इस बात की पुष्टि की कि आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अकारण नागरिक क्षति को बचाने के मकसद से सुरक्षाबलों ने काफी संयम बरता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed