फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist strengthening network to infiltrate

घुसपैठ के लिए नेटवर्क मजबूत कर रहे आतंकी

Mon, 09 Mar 2015 10:50 AM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
terrorist strengthening network to infiltrate

आतंकी संगठनों ने अपनी गतिविधियों को अब भीतरी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई है। भारतीय नेटवर्क के आगे लगातार नाकाम हो रहे आतंकी अब पहले अपना नेटवर्क मजबूत करेंगे, फिर बाद में पूरी तैयारी के साथ घुसपैठ का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए आतंकी संगठनों ने एलओसी और आईबी पर बैठे अपने ओवर ग्राउंड वर्करों को फिर से सक्रिय किया है। इनकी मदद से आतंकी संगठन घुसपैठ के नेटवर्क को मजबूत करना चाहते हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलओसी और आईबी पर जहां आतंकी महीने में दस बार घुसपैठ का प्रयास करते थे, वहीं अब एक ही बार घुसपैठ की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


बाकी का वक्त अपने घुसपैठ के नेटवर्क को मजबूत करने में लगाएंगे। भारतीय गोलाबारी से बचने के लिए अपने सुरक्षा कवच को मजबूत करेंगे। एलओसी और आईबी पर अपने संचार नेटवर्क को मजबूत करेंगे। तकनीक और सुरक्षा को मजबूत करेंगे। कश्मीर के युवाओं को अपने साथ जोड़कर आतंकी हमले करने की भी कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत नेटवर्क के आगे घुटने टेके

terrorist strengthening network to infiltrate

पिछले दो साल से एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर घुसपैठ के सैकड़ों प्रयास किए गए हैं। इस वर्ष के शुरुआत में ही ताबड़तोड़ घुसपैठ का प्रयास किया गया। जनवरी महीने में आईबी पर 20 बार घुसपैठ का प्रयास किया गया, लेकिन विफलता ही मिली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के संचार, तकनीकी, रणनीति, गोलाबारी के नेटवर्क ने घुसपैठ को नाकाम किया है।

यदि एक दो बार घुसपैठ में आतंकी सफल भी हुए तो मारे गए। यदि सरहद पर गोलाबारी की गई तो भारत के कड़े जवाब के आगे पाक को झुकना पड़ा। आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों के घुसपैठ के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया गया। इसकी वजह से आतंकी अब खामोश हो गए हैं।

हाफिज की गतिविधियां कम हुईं
पीओके में आतंकी संगठनों की गतिविधियां कम हो गई हैं। पिछले एक महीने से हलचल नहीं देखी गई। अभी कुछ महीने पहले ही जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद लगातार एलओसी की रैकी कर रहा था और पीओके में बैठकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक होती थी।

रैलियां आयोजित होती थी, लेकिन पिछले एक महीनों से हाफिज की कोई मूवमेंट नहीं देखी गई। खुफिया एजेंसियों को हाफिज की कोई सूचना नहीं मिल रही। खुफिया एजेंसियों को हाफिज की खामोशी समझ में नहीं आ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed