{"_id":"6a8a0eaa3611b66db80daf28","slug":"the-fifth-batch-of-the-shri-budha-amarnath-yatra-performed-worship-of-the-self-manifested-shivling-samba-news-c-165-1-sjam1004-106532-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पांचवें जत्थे ने किए स्वयंभू शिवलिंग का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पांचवें जत्थे ने किए स्वयंभू शिवलिंग का पूजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्र व्यापी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पांचवें जत्थे में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 3000 शिव भक्तों ने शनिवार को हर हर महादेव, जय श्री राम और बम बम भोले के जयकारों के बीच श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।
जिसके उपरांत मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति और सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा लगाए गए निशुल्क स्टालों पर भोजन के उपरांत पांचवें जत्थे में शामिल श्रद्धालु जम्मू की तरफ लौट गए। इस अवसर पर पिछले कई वर्षों से लगातार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि जिस प्रकार हर वर्ष यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है और जिस प्रकार जम्मू से पुंछ तक स्थानीय लोगों द्वारा श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आने वालों का सहयोग, सुविधाएं और सेवाएं दी जा रही है आने वाले दिनों में यह यात्रा और बढ़ेगी और यह यात्रा एकता और भाईचारे की मिसाल बनेंगी।