{"_id":"584e3bc3229eb8acedea3cf784eb74b1","slug":"terrorist-snached-policemans-rifle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर आतंकी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर आतंकी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 27 May 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल लेकर आतंकी फरार हो गया। घटना जिला अस्पताल पुलवामा की है, जहां पुलिस का जवान गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। फरार आतंकी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को आतंकियों ने अस्पताल में गार्ड ड्यूटी पर तैनात जवान की इंसास आटोमेटिक राइफल छीन ली और फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया ताकि फरार आतंकियों को धर दबोचा जा सके। गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का नाम मेहर मसूद (बेल्ट नंबर 1348) है।
विज्ञापन