{"_id":"579a19834f1c1b867621e18e","slug":"terrorist-sent-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पकड़े गए पाक आतंकी को एनआईए टीम ले गई दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पकड़े गए पाक आतंकी को एनआईए टीम ले गई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 28 Jul 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
जिंदा पकड़ा आतंकी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी बहादुर से प्रारंभिक पूछताछ के बाद एनआईए की टीम उसे दिल्ली ले गई। अब आगे की पूछताछ दिल्ली में ही होगी।
सूत्रों का कहना है कि एनआईए की प्रारंभिक पूछताछ का वीडियो वायरल हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तान के लाहौर जिले के जिया बग्गा गांव का रहने वाला है। उसने 21 दिनों की स्पेशल ट्रेनिंग भी हासिल की है।
हथियारों की ट्रेनिंग उसने मुजफ्फराबाद कैंप से ली है। उसे लश्कर ए तैयबा ने ट्रेनिंग दी है। उधर, सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया है कि उसे फिदायीन हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एनआईए की पूछताछ में पाकिस्तान की साजिशों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि सेना ने नौगाम सेक्टर में मंगलवार को मुठभेड़ में चार पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था और एक आतंकी जिंदा दबोचा गया था। मौके से तीन एके-47 रायफल, पिस्टल और अन्य सामान मिले थे। इसके बाद एनआईए की टीम बुधवार को दोपहर में पूछताछ के लिए श्रीनगर पहुंची थी।