फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist Sajjad was tasked to set up base in kashmir

आतंकी सज्जाद ने किए 6 सनसनीखेज खुलासे

Sat, 29 Aug 2015 10:28 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
terrorist Sajjad was tasked to set up base in kashmir

राफियाबाद से दबोचे गए पाकिस्तानी आतंकी सज्जाद अहमद उर्फ अबू उबेदुल्लाह ने पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इससे मिली जानकारियां आतंकी तंजीमों का नेटवर्क तबाह करने में बहुत काम आएंगीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस द्वारा पाकिस्तानी आतंकी सज्जाद को सोपोर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पहला खुलासा-
सज्जाद ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि हाफिज सईद द्वारा उसे कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क में फिर से जान फूंकने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सज्जाद ने बताया कि राफियाबाद में उसे संगठन का बेस (आधार) स्थापित कर स्थानीय युवाओं की भर्ती करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में किए सनसनीखेज खुलासे

terrorist Sajjad was tasked to set up base in kashmir

दूसरा खुलासा-
सज्जाद को  हिजबुल को छोड़कर अपना आतंकी गुट बनाने वाले कयूम नाजर का भी खात्मा करना था। 2012 में लश्कर में शामिल हुआ सज्जाद लश्कर चीफ हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा के साथ भी काम कर चुका है। सुरक्षा एजेंसियां सज्जाद की गिरफ्तारी को बहुत बड़ी कामयाबी मान रहीं हैं। सज्जाद ने पीओके में मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में तीनों फेज की ट्रेनिंग ली है।

तीसरा खुलासा-
पाकिस्तानी आतंकी नावेद की ही तरह सज्जाद ने दौर ए आम और दौर ए खास प्रशिक्षण हासिल किया है। पर सज्जाद ने इसके अलावा दौर ए सुफा की भी ट्रेनिंग ली है। इसमें युवाओं का ब्रेनवाश कर उन्हें कट्टर आतंकवादी बनाया जाता है।

चौथा खुलासा-
सज्जाद ने अधिकारियों को बताया कि वह चौथी पास है। वह पाकिस्तान के पंजाब संभाग के मुजफ्फरगढ़ का रहने वाला बलोच है। इससे पहले भी दो बार वह भारत में घुसने की नाकाम कोशिश कर चुका था।

पांचवा खुलासा-
उसने बताया कि हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन के साथ आतंकी कयूम नाजर के मतभेद हो जाने के बाद से राफियाबाद इलाके में लश्कर का आधार भी समाप्त हो चुका था। इसके चलते सलाहुद्दीन ने हाफिज सईद से हाथ मिलाते हुए सज्जाद और उसके साथियों को राफियाबाद में अपना बेस स्थापित कर नाजर को टारगेट करने का जिम्मा भी सौंपा था।

नाजर ने ही करवाए टावरों पर हमले

terrorist Sajjad was tasked to set up base in kashmir

छठा खुलासा-
उल्लेखनीय है कि सोपोर निवासी कयूम नाजर ने हिजबुल मुजाहिदीन का साथ छोड़कर अपना आतंकी गुट बना लिया है। बीते दिनों सोपोर और श्रीनगर सहित कश्मीर के कई इलाकों में मोबाइल टावरों पर हमलों के पीछे नाजर गुट का ही हाथ सामने आने की बात आई थी।

नाजर के सलाहुद्दीन से मतभेद होने के बाद नाजर ने हिजबुल कमांडरों के आदेश मानने बंद कर दिए थे और तब से ही नाजर भी लश्कर और हिजबुल के निशाने पर है। टावरों पर हमले करवाने के अलावा नाजर मई और जून में हुई पांच नागरिकों की हत्या में भी शामिल बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed