{"_id":"4e49e3c62e279835ddea51b4b7868968","slug":"terrorist-s-body-recovered-from-canal-bandupura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: आतंकी का शव नहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: आतंकी का शव नहर से बरामद
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांडीपोरा जिले के सुंबल इलाके में सोमवार को गुलाबवाड़ी नहर से एक आतंकी का शव बरामद हुआ। यह आतंकी कुछ दिन पहले श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर मिर्गुण्ड इलाके के करीब पुलिसकर्मियों पर हमले करने का आरोपी था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लोगों को इलाके में एक शव मिला, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान तलाशी में एक पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन
नार्थ जोन के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि पोस्टमार्टम और जांच से यह बात सामने आई है कि शव खूंखार आतंकी तारिक अहमद मीर उर्फ तारिक मवार का है, जो हंदवाड़ा के लंगेट इलाके के अदूरा मवार गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
तारिक घाटी में मोबाइल टावरों पर हमलों को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड क्यूम नजर का खास सहयोगी था और एक खूंखार आतंकी था, जो पिछले कई वर्षों से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय था।
डीआईजी ने यह खुलासा भी किया कि मिर्गुण्ड में हुए आतंकी हमले के तुरंत बाद पुलिस ने सुंबल इलाके के गोहल टेंगपुरा में घेराबंदी की। जैसे ही वह आगे बढ़े तो दो युवाओं ने रोजपुर नाले में छलांग लगा दी।
पुलिस ने उन पर गोलियां नहीं बरसाई, क्योंकि उन्हें लगा कि वह सिविलियन हैं। उन्होंने कहा कि तारिक उनमें से एक था, जो नाले को पार करने में विफल रहा होगा।
दास ने कहा कि तारिक और क्यूम उत्तरी कश्मीर में कई हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार रहे हैं। तारिक के परिवार को शव की शिनाख्त के लिए सूचित किया गया है।