फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist's body recovered from canal bandupura

कश्मीर: आतंकी का शव नहर से बरामद

Mon, 03 Aug 2015 11:59 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 03 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
terrorist's body recovered from canal bandupura

बांडीपोरा जिले के सुंबल इलाके में सोमवार को गुलाबवाड़ी नहर से एक आतंकी का शव बरामद हुआ। यह आतंकी कुछ दिन पहले श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर मिर्गुण्ड इलाके के करीब पुलिसकर्मियों पर हमले करने का आरोपी था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोगों को इलाके में एक शव मिला, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान तलाशी में एक पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन


नार्थ जोन के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि पोस्टमार्टम और जांच से यह बात सामने आई है कि शव खूंखार आतंकी तारिक अहमद मीर उर्फ तारिक मवार का है, जो हंदवाड़ा के लंगेट इलाके के अदूरा मवार गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तारिक घाटी में मोबाइल टावरों पर हमलों को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड क्यूम नजर का खास सहयोगी था और एक खूंखार आतंकी था, जो पिछले कई वर्षों से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय था।

डीआईजी ने यह खुलासा भी किया कि मिर्गुण्ड में हुए आतंकी हमले के तुरंत बाद पुलिस ने सुंबल इलाके के गोहल टेंगपुरा में घेराबंदी की। जैसे ही वह आगे बढ़े तो दो युवाओं ने रोजपुर नाले में छलांग लगा दी।

पुलिस ने उन पर गोलियां नहीं बरसाई, क्योंकि उन्हें लगा कि वह सिविलियन हैं। उन्होंने कहा कि तारिक उनमें से एक था, जो नाले को पार करने में विफल रहा होगा।


दास ने कहा कि तारिक और क्यूम उत्तरी कश्मीर में कई हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार रहे हैं। तारिक के परिवार को शव की शिनाख्त के लिए सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed