फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

सुरक्षा बलों पर आईईडी हमले की साजिश रच रहे आतंकी-डीजीपी

विज्ञापन
terrorist problem
बडगाम। आतंकियों के सफ ाये से सीमा पार बैठे आतंकी सरगना बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाए जाने की साजिश रची जा रही है। घाटी में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन सुरक्षाबलों पर आईईडी हमला करने की फि राक में हैं। यह खुलासा डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से उन्होंने कहा कि इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फ ोट कर सकते हैं। हमारे जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी संगठनों के मंसूबे को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के आतंकियों को ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ कराने की फिराक में है। वह इन दहशतगर्दों को नौशेरा, राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा और केरन सेक्टर से धकेलना चाहता है। इसके लिए वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन सतर्क जवानों की वजह से कामयाबी नहीं मिल पा रही है। सुरक्षाबलों के बीच बेहतरीन समन्वय है। पाकिस्तानी मंसूबे किसी भी कीमत पर सफल नहीं हो पाएंगे। ज्ञात हो कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने के साथ ही स्नाइफर राइफल से भी जवानों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed