{"_id":"5ee140b48ebc3e4336016a68","slug":"terrorist-problem-jammu-news-jmu21188186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा ग्रिड की मजबूती से सफल हो रहे ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा ग्रिड की मजबूती से सफल हो रहे ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां। आतंकियों का गढ़ माने जाने वाले दक्षिण कश्मीर में दहशतगर्दों के खिलाफ सुरक्षा बलों की सफलता इलाके में बनाए गए सुरक्षा ग्रिड की मजबूती का नतीजा है। इसकी बदौलत ही पिछले 20 दिन में सुरक्षा बलों ने रियाज नायकू और फौजी बाबा जैसे ए प्लस श्रेणी के 10 कमांडर मार गिराए हैं। लगातार मिल रही इन सफलताओं से सुरक्षाबलों का हौसला और मजबूत हुआ है।
हिजबुल कमांडर रियाज नायकू को जिस प्रकार सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया, वह उनकी जमीनी स्तर पर सुरक्षा ग्रिड की मजबूती का सबसे बड़ा उदाहरण था। आमतौर पर रियाज जब अपने गांव आता था, किसी को पता ही नहीं चलता था। बाद में सुरक्षाबलों ने अपने खुफिया सूत्रों पर भरोसा किया और रात के अंधेरे में ऑपरेशन चला कर उसे ढेर कर दिया। इस सफलता से उत्साहित सुरक्षाबलों ने सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया और अब तक उन्हें हर ऑपरेशन में कामयाबी मिल रही है। पिछले पांच दिन में शोपियां में हुई तीन मुठभेड़ों में सुरक्षा ग्रिड की बदौलत सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। चूंकि सूचनाएं बिल्कुल पुख्ता मिल रही हैं। ऐसे में बिना वक्त गंवाए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया जाता है। इलाके की घेराबंदी इतनी सख्त की जा रही है कि वहां मौजूद आतंकियों का भागना नामुमकिन होता है। एक के बाद एक बड़ी सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल काफी बढ़ गया है। अधिकारी कहते हैं कि इलाके में इस तरह के ऑपरेशन आगे भी चलते रहेंगे।