{"_id":"5ee140b78ebc3e42dd7a2314","slug":"terrorist-problem-jammu-news-jmu211881517","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी, कामयाब नहीं होने देंगे-डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी, कामयाब नहीं होने देंगे-डीजीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सीमापार से घुसपैठ का प्रयास कराने के लिए गोलाबारी कर रहा है। लेकिन नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबल के जवान पूरी तरह से सतर्क हैं। वह किसी भी नापाक हरकत को कामयाब नहीं होने देंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यह दावा बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में किया।
उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ लगातार मिल रही सफलताओं के बाद उन लोगों को राहत मिलेगी जो इन दहशतगर्दों का शिकार हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस हमेशा इस कोशिश में भी है कि जो मासूम नौजवान अपनी राह से भटक चुके हैं उन्हें वापस अपने परिवार से मिला सकें। आज भी शोपियां के एक युवक को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया जो कुछ दिन पहले घर से आतंकवादी तंजीम में शामिल होने के लिए निकला था। हाल ही में आवंतीपोरा में आतंकियों के समर्थकों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने तीन स्थानीय युवकों को बहका कर आतंकवाद में शामिल करने की कोशिश की थी।
डीजीपी के अनुसार पाकिस्तान के इशारों पर जो लोग यहां के मासूम युवाओं को बारूद बनाकर इस्तेमाल करना चाहते हैं हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम हमेशा ऐसे बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें समझा बुुझाकर वापस लाने की पूरी कोशिश करते रहेंगे। इसमें हमें स्थानीय लोगों के सहयोग की जरूरत है। वह समझदारी से काम लें और अपने बच्चों को समझाएं, साथ ही बदले हालातों में और ज़्यादा अमन शांति लाने की कोशिश करें ताकि जम्मू कश्मीर में एक अच्छा माहौल बन सके। लगातार सुरक्षाबलों द्वारा आईईडी जब्त करने की घटनाओं पर डीजीपी ने कहा कि 28 मई को बहुत बड़ी आईईडी पुलवामा में पकड़ी गई जिसके पीछे जैश के पाकिस्तानी आतंकी फौजी भाई का हाथ था। तब से आतंकियों में बहुत बौखलाहट है। हम लोग पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
-कुछ आतंकी घुसपैठ कर चुके
दिलबाग सिंह ने कहा कि कुपवाड़ा और केरन सेक्टर को बहुत एक्टिव किया गया है, साथ ही पुंछ और राजोरी के साथ-साथ आईबी के सेक्टर से भी कोशिश चल रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी जगहों पर हमारी बार्डर ग्रिड पूरी तरह सतर्क है और हमारी पूरी कोशिश है कि इस तरह के इनके नापाक इरादों को नाकाम करे। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ घुसपैठ की कोशिशें कामयाब हुई हैं जिसकी हमारे पास रिपोर्ट्स हैं। डीजीपी ने कड़े शब्दो में कहा कि जो आतंकी अंदर दाखिल हो चुके हैं उन्हे भी हम ट्रैक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
-घुसपैठियों की वास्तविक संख्या बताना संभव नहीं
उन्होंने लॉंच पैड्स पर मौजूद आतंकियों की संख्या को लेकर कहा कि वास्तविक संख्या बताना संभव नहीं क्योंकि हर एजेंसी का अपना आकलन होता है। इतना ज़रूर है कि जम्मू कश्मीर की एलओसी और आईबी के उस पार एक अच्छी खासी संख्या में घुसपैठ के लिए ये मौजूद हैं।