{"_id":"5eb2ff658ebc3e902828a0b1","slug":"terrorist-problem-jammu-news-jmu209410486","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायकू की तलाश में सेब के बाग, रेलवे ट्रैक खोद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायकू की तलाश में सेब के बाग, रेलवे ट्रैक खोद डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/पुलवामा। सुरक्षा बलों को इस बात की पुख्ता सूचना मिली थी कि कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन का मुखिया रियाज नायकू साथियों के साथ अपनी मां से मिलने बेगपोरा स्थित अपने गांव आया हुआ है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पुख्ता रणनीति तैयार कर उसके गांव को पूरी तरह घेर लिया। रियाज पहले भी कई मौकों पर सुरक्षा बलों को गच्चा देकर बच निकला था। इस बार सुरक्षा बल कोई मौका नहीं देना चाहते थे।
सुरक्षा बलों ने मंगलवार की रात को ही पूरा इलाका घेर लिया। उनके पास पुख्ता सूचना थी कि रियाज यहां छिपने के लिए जमीन के अंदर बनाए गए अज्ञात ठिकानों और सुरंगों में शरण लेता है। इसलिए उन्होंने गांव में आतंकी ठिकाने या सुरंग की तलाश में रेलवे ट्रैक और सेब के बागों की जेसीबी से खोदाई शुरू कर दी। इसके साथ ही घर-घर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया। सुरक्षा बल पूरे ऑपरेशन के दौरान इस बात का भी ध्यान रख रहे थे कि आम नागरिकों को इससे किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। जहां एक ओर रेलवे ट्रैक और सेब के बागों में खोदाई हो रही थी वहीं सुरक्षा बलों ने उस ठिकाने का भी पता लगा लिया जहां हिजबुल कमांडर के छिपे होने की आशंका थी। सुरक्षा बलों ने रात दो बजे उस मकान के आसपास के 16 घरों से वहां रहने वालों को निकाल कर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया। सभी लोगाें के सुरक्षित निकलने का इत्मिनान होने पर सुरक्षा बलों ने सरगना के खात्मे की कार्रवाई शुरू कर दी। चिह्नित मकान को घेर सुबह नौ बजे दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। हंदवाड़ा में हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आईईडी लगाकर मकान को उड़ा दिया। जहां से दो शव बरामद किए गए। इनमें से एक शव आतंकी रियाज नायकू का था।