फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

हमले के बाद जवानों की दो सर्विस राइफल भी लूटकर ले गए आतंकी

विज्ञापन
terrorist problem
श्रीनगर। हंदवाड़ा के वंगाम में सोमवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के दौरान आतंकी जवानों की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार आतंकी 2 सर्विस राइफल ले गए हैं। जब एक अधिकारी से पूछा गया कि क्या आतंकी हथियार लेकर भागे हैं तो उन्होंने कहा कि इसको लेकर जांच जारी है। टीआरएफ द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने को लेकर अधिकारी ने कहा कि यह लश्कर की ही एक शाखा है।
विज्ञापन

बता दें कि टीआरएफ ने अपने बयान में कई सुरक्षाबलों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया है। साथ ही हथियार भी लूटने का दावा किया गया है। इस बीच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हब्बाकदल में चलाया गया तलाशी अभियान
श्रीनगर के पुराने शहर के हब्बाकदल इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा हब्बाकदल के बाबा मोहल्ला इलाके की घेराबंदी कर डोर-टू-डोर सर्च की। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस दौरान घरों की अच्छी तरह तलाशी ली गई। इतना ही नहीं आई कार्ड तक चेक किए गए। उन्होंने बताया कि ऐसा बहुत समय के बाद देखने को मिला है। वहीं इसको लेकर जब पुलिस के एक अधिकारी से बात की गई तो उन्होने बताया कि यह रूटीन सर्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed