फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist organizations planned infiltrate on loc

एलओसी पर संदिग्ध हलचल, कुछ आतंकियों के घुस आने की खबर

Tue, 09 Aug 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Tue, 09 Aug 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
terrorist organizations planned infiltrate on loc
- फोटो : PTI

घाटी में 15 अगस्त को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आतंकी संगठनों ने एलओसी से घुसपैठ कराने की साजिश रची है। लगातार एलओसी और आईबी पर संदिग्ध हलचलें देखी जा रही हैं। पुंछ जिले के मेंढर इलाके से आतंकियों के घुस आने की भी खबर है। 

विज्ञापन


ये बैट (बार्डर एक्शन टीम) के सदस्य भी हो सकते हैं। आतंकी तंजीमों ने एलओसी और आईबी पर घुसपैठ के लिए 10 स्थानों को चिह्नित किया है। इसी के तहत उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट हैं कि आतंकी तंजीमों ने बड़ी तबाही की साजिश रची है। इसके तहत सीमा पार से घुसपैठ कराने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। एलओसी तथा आईबी पर सीमा पार लांचिंग पैड पर आतंकियों की मौजूदगी की भी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी और आईबी पर घुसपैठ के लिए 10 स्थान चिह्नित

terrorist organizations planned infiltrate on loc
इंडो पाक बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम की आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसी के तहत पिछले 15 दिनों में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में चार बार घुसपैठ की कोशिशें की गईं। सेना के सतर्क जवानों ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया। यहां से घुसपैठ में नाकाम रहने पर आतंकियों ने सोमवार को मच्छेल सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की। 

पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर और भिंबर गली में सोमवार को सेना की तरफ से आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिलने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। सेना की 39 आरआर की तरफ से क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद दोपहर बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। 

जहां पर यह आपरेशन चलाया गया, वहां से करीब 20 किलोमीटर आगे भिंबर गली में भी सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान करीब 2:30 बजे से 4 बजे तक डेढ़ घंटे तक मेंढर-जम्मू मार्ग को बंद कर दिया गया था। चार बजे के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन सर्च आपरेशन देर शाम तक जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed