फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist organizations breaking into police and security system made nexus from jails to outside

जम्मू-कश्मीर: पुलिस की व्यवस्था में सेंध लगा रहे आतंकी संगठन, जेल के भीतर से लेकर बाहर तक सांठगांठ

Tue, 26 Oct 2021 01:00 AM IST
Vikas Kumar अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Oct 2021 01:00 AM IST
सार

एक हफ्ते में पुलिस कांस्टेबल और जेल में सेंध लगने के दो मामले सामने आए हैं। आतंकी संगठन डीएसपी स्तर के अधिकारी तक को विश्वास में लेकर अपने साथ जोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
terrorist organizations breaking into police and security system made nexus from jails to outside
आतंकी हमला की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकी संगठन पुलिस की व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र में भी सेंध मार रहे हैं। जेलों से लेकर बाहर तक आतंकी संगठनों ने सांठगांठ बना रखी है। इसमें पुलिसकर्मी तक शामिल हैं। अभी एक हफ्ता पहले ही अनंतनाग के रहने वाले एक पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया, जो आतंकियों तक हथियार पहुंचाने और अन्य तरह की मदद पहुंचाता था। अब जम्मू की कोट भलवाल जेल में एक ऐसे आतंकी से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो जेल में बैठकर पुंछ में होने वाली मुठभेड़ में शामिल आतंकियों को ऑपरेट कर रहा था।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है। पिछले कुछ समय नजर डालें तो साफ दिखता है कि किस तरह से आतंकी पुलिस तंत्र में घुसकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। 21 अक्तूबर को पुलिस अशफाक मलिक को अनंतनाग के वेरीनाग से गिरफ्तार करके लाई। अशफाक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के लिए काम करता था। वह फलाएं मंडाल के सुहांजना में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से फेंके गए हथियार मामले में भी शामिल था। अब तीन दिन पहले ही जम्मू की कोट भलवाल जेल से एक पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को पकड़ा गया। वह जेल से अपने मोबाइल के जरिये पुंछ मुठभेड़ को ऑपरेट कर रहा था। आतंकी संगठन पुलिस और जेल व्यवस्था में घुसकर अपने नेटवर्क को चला रहे हैं, जो पुलिस और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। 
विज्ञापन


12 जनवरी 2020 को पुलिस ने कश्मीर के कुलगाम से डीएसपी देविंदर सिंह को हिजबुल आतंकी के साथ पकड़ा था, जबकि जम्मू की कोट भलवाल सेंट्रल जेल, श्रीनगर की सेंट्रल जेल में आतंकियों से मोबाइल फोन मिल चुके हैं। इसी साल जम्मू की सेंट्रल जेल में दो बार आतंकियों से मोबाइल फोन मिला है। इन घटनाओं से कहीं न कहीं पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आतंकी संगठन पुलिस की व्यवस्था में घुसकर इनके लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पुलिस कर्मियों से संपर्क साध कर उनके जरिए काम कराने की फिराक में है। वह जेल की सुरक्षा में भी सेंध लगा रहे हैं। इसके लिए बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों को पैसा देने का आश्वासन दिया जा रहा है। आतंकी संगठन उन पुलिस कर्मियों से संपर्क साधने की कोशिश में हैं, जिनके पूर्व में किसी न किसी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य का आतंकवाद से लिंक रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed