फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist organizations are under pressure by ISI to attack in Jammu division

आतंकी संगठनों पर आईएसआई बना रही जम्मू संभाग में हमला करने का दबाव

Mon, 24 Aug 2020 02:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
terrorist organizations are under pressure by ISI to attack in Jammu division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर जम्मू संभाग में हमला करने का दबाव बना रही है। खासतौर पर जम्मू के चार जिलों में खून खराबा करने के लिए साजिश की जा रही है। इसके लिए कंडी इलाकों में खड़ी मक्की(मकाई की फसल) और बॉर्डर पर लगी धान की फसल की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए कहा गया है। वहीं घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अटल से लेकर मोदी तक सबके चहेते रहे जेटली, 20 तस्वीरों में देखिए भाजपा के संकटमोचक की जीवन गाथा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस समय राजोरी और पुंछ जिले में मक्की की फसल लगी हुई है। एलओसी के पास भी बड़े स्तर पर मक्की की फसल लगाई जाती है। ऐसे में आतंकियों के लिए घुसपैठ करना और मक्की की आड़ में घुसपैठ के बाद आगे बढ़ जाना आसान हो जाता है। इसे देखते हुए सेना की ओर से सतर्कता बढ़ाई गई है। साथ ही लोगों से यह भी कहा गया है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुख्ता सूचना होने पर ही सूचित करें। क्योंकि मक्की की आड़ में कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि मक्की में सर्च करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि इसकी ऊंचाई काफी होती है। लेकिन सेना पूरी तरह से सतर्क है।


वहीं बीते दिनों पंजाब के तरनतरान में बीएसएफ ने पाकिस्तान के पांच घुसपैठियों को मार गिराया। ठीक इसी तरह से पाकिस्तानी आतंकी जम्मू के बॉर्डर पर भी घुसपैठ कराने की फिराक में है। पिछले कई दिनों से बॉर्डर पर आतंकियों की मूवमेंट देखी जा रही है।

इस समय सांबा, कठुआ और आरएस पुरा की तरफ धान की फसल लगाई जा रही है। कुछ जगहों पर धान की फसल काफी बढ़ी हुई है। इसकी आड़ में घुसपैठ करना आतंकियों के लिए आसान होता है। आतंकी इस समय टनल बनाकर घुसपैठ करने की कोशिश भी करते हैं। बीएसएफ की ओर से बॉर्डर पर अपने एंटी टनल दस्ते को अलर्ट किया गया है। साथ ही अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed